भारत के मशहूर स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को तो हर कोई जानता है। जी हम बात कर रहे हैं, नीरज चोपड़ा कि। नीरज चोपड़ा ने बेहद कम उम्र में ही ओलंपिक में अपना एक अलग ही नाम कमा लिया है। आज हर कोई नीरज चोपड़ा को जानता है, नीरज चोपड़ा ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर अपना एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। आज नीरज चोपड़ा एक के बाद एक मेडल देश के नाम करते जा रहे हैं, और अपने देश को गौरवान्वित करते नजर आ रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 1 महीने में दूसरी बार डायमंड लीग अपने खुद के नाम कर ली है। जिसकी वजह से उन्होंने अपना पहला रिकॉर्ड खुद ने ही तोड़ दिया है। नीरज चोपड़ा ने जून में फिनलैंड में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था, जिसके बाद से ही नीरज चोपड़ा चर्चा का विषय बने हुए थे। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से नीरज चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नीरज चोपड़ा की सादगी देखने को नजर आ रही है। और इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है, कि नीरज चोपड़ा कितने सहनशील और विनम्र व्यक्ति हैं।
नीरज चोपड़ा ने एक शख्स के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया
नीरज चोपड़ा एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने आज अपनी अलग ही पहचान बना ली है। हाल ही में नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पहले तो अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। उसके बाद में वह वहां पर खड़े एक शख्स के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। आज नीरज चोपड़ा ने जिस मुकाम को हासिल किया है, उस मुकाम पर पहुंचने के बाद लोग एक दूसरे का मान सम्मान तक भूल जाते हैं। लेकिन आज इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी मशहूर एथलीट नीरज चोपड़ा सबसे विनम्र इंसान माने जा रहे हैं, हाल ही में जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा एक बुजुर्ग के पैर छूते देखे जा सकते हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, कई लोग इस क्लिप को बार-बार देख रहे हैं। क्योंकि मशहूर खिलाड़ी की सादगी देखकर हर किसी की इच्छा उसे दोबारा देखने की होती है।
इस वीडियो पर नीरज चोपड़ा के फैंस और पूरे देश भर के लोग अपना प्यार लुटा रहे
So down to earth this person @Neeraj_chopra1 ❣️Took blessing from an elderly fan. That speaks volumes. Love you ❤️ pic.twitter.com/jjo9OxHABt
— Your ❤️ (@ijnani) June 30, 2022
नीरज चोपड़ा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, उसे ट्विटर पर शेयर किया गया है। नीरज चोपड़ा की एक छोटी सी क्लिप है, जो कि नीरज चोपड़ा की सादगी और विनम्रता को दर्शाती है। फिलहाल अभी नीरज चोपड़ा इस वीडियो में स्टॉकहोम में फैंस के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। थोड़ी देर बाद में उनके कुछ फैंस उन्हें सेल्फी के लिए बोलते हैं, सेल्फी लेने के दौरान नीरज चोपड़ा की सादगी साफ साफ नजर आ रही है। बाद में नीरज चोपड़ा जैसे ही जाने लगते हैं, वह वहां पर एक बुजुर्ग फैंस के पैर छूने लगे। पैर छूने के दौरान वहां किसी शख्स या फैन को यह कहते हुए भी सुना है ‘सो डाउन टो अर्थ’. सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर नीरज चोपड़ा के फैंस और पूरे देश भर के लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं, इसके साथ हर कोई इस पर प्रतिक्रिया दे रहा है। कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है ‘हर किसी का दिल जीत लिया’. इसके अलावा कई लोगों ने यह तक भी लिखा है ‘इतना विनम्र स्वभाव वाला व्यक्ति’ इसके अलावा कई लोगों ने लिखा है ‘सहनशील एथलीट’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।